{"_id":"e0e21cd4d6d4911f57e7d7cf2decfe8e","slug":"divert-traffic-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जानिए अपने शहर का नया ट्रैफिक रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां जानिए अपने शहर का नया ट्रैफिक रूट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप घंटाघर की तरफ जा रहे हैं तो बदला हुआ रूट भी जान लें। घंटाघर पर बृहस्पतिवार (आज) की सुबह 11 बजे से नए प्लान के तहत ट्रैफिक चलेगा। यह रिहर्सल पांच घंटे तक चलेगा।
विज्ञापन
बुधवार को नहीं हुआ ट्रायल
पिछले तीन दिनों से शाम के वक्त नये ट्रैफिक प्लान पर चल रहा ट्रायल बुधवार को नहीं हुआ। क्रिसमस पर भीड़ बढ़ने की वजह से पुलिस ने यह ट्रायल नहीं किया। अब पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह 11 से चार बजे तक घंटाघर पर नए ट्रैफिक प्लान की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
पढ़ें,प्यार किया है, शादी तो करनी ही पड़ेगी
विज्ञापन
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि शाम के वक्त अंधेरा होने से लोग चौराहों पर लगे यातायात के संकेत नहीं समझ पाते। ऐसे में दिन में यह प्लान लागू किया जा रहा है।
फेसबुक पर होगा नया ट्रैफिक प्लान
पुलिस शहरवासियों को नए ट्रैफिक प्लान की जानकारी फेसबुक पर भी देगी। बृहस्पतिवार को पुलिस वेबसाइट भी खुल जाएगी। वेबसाइट पर भी ट्रैफिक रूट का खाका रहेगा। इसमें सुझाव का भी ऑप्शन होगा।
फोन पर भी मिलेगी जानकारी
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि कंट्रोल रूम में एक सिपाही भी तैनात रहेगा। 100 नंबर पर कॉल कर लोग ट्रैफिक प्लान की जानकारी ले सकते हैं।
पढ़ें,‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’
इस दौरान वाहन चालकों को पम्पलेट और सीडी भी बांटी जाएंगी। बुधवार को ट्रैफिक प्लान पर मंथन कर पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।