फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disturbances in salary fixation of teachers and employees, now preparations for recovery

शिक्षा विभाग का अजब-गजब कारनामा: शिक्षक-कर्मचारियों को नियमों के विपरीत दिया अधिक वेतन, अब वसूली की तैयारी

Tue, 05 Jul 2022 04:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Jul 2022 04:12 PM IST
सार

कई शिक्षकों और कर्मचारियों को नियमों के विपरीत वेतन का भुगतान किया जा रहा है। शिक्षा विभाग में अनियमितताओं के नए-नए मामले उजागर होना हालांकि नई बात नहीं है। मुख्य शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में अपने स्तर पर त्रुटियों को ठीक कर सही वेतन निर्धारण करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Disturbances in salary fixation of teachers and employees, now preparations for recovery
वेतन - फोटो : istock

विस्तार

शिक्षा विभाग अपने अजब-गजब कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। ताजा मामला शिक्षकों और कर्मचारियों को नियमों की विपरीत अधिक वेतन दिए जाने का सामने आया है। इस संबंध में वित्त नियंत्रक, विद्यालयी शिक्षा ने समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अधिक वेतन वसूली के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


वित्त नियंत्रक, विद्यालयी शिक्षा मो. गुलफाम अहमद ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग में तमाम शिक्षकों और कर्मचारियों को त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारित कर अनियमित भुगतान नियमों के विपरीत किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों में शीघ्र इसे ठीक करवाकर नियमों के अनुसार भुगतान किया जाए। त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारण में जिन शिक्षकों को अधिक धनराशि का भुगतान हुआ है, उनसे समायोजन या वसूली की कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...बड़ा फैसला: मानसून अवधि में अब लंबी छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, 30 सितंबर तक छुट्टियों पर रोक


मुख्य शिक्षा अधिकारियों से संबंध में अपने स्तर पर त्रुटियों को ठीक कर सही वेतन निर्धारण करने को कहा गया है। इसके अलावा हर माह की 15 तारीख तक ऐसे शिक्षकों, कर्मचारियों का ब्योरा निर्धारित प्रारूप में भरकर सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed