फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   District Panchayat president distributed checks to farmers

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को बांटे चेक

Sun, 07 Feb 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat president distributed checks to farmers
चकराता। सहकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए।
विज्ञापन

शनिवार को सहकारिता विभाग व खंड विकास कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित शून्य ब्याज दर कृषि ऋण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की अहमियत को समझती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को एक से पांच लाख रुपये का ऋण शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मधु चौहान ने कहा कि योजना में किसानों को 10 हजार से तीन लाख और समूहों को पांच लाख तक का ऋण दिया जाएगा। इस योजना को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा, जिससे हर अंतिम पात्र व्यक्ति योजना का लाभ ले सके। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि ऋण जिस आशय से दिया गया है, उसका उसी के लिए इस्तेमाल करें और अपना कृषि व्यवसाय करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 125 लाभार्थियों को 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये ऋण के चेक दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अशोक नैथानी ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख निधि राणा, ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल सिंह, कनिष्ठ प्रमुख शमशेर सिंह, सहकारी समिति चकराता के अध्यक्ष बिशन दत्त शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, सचिव सहकारी समिति चकराता कीर्ति नैथानी, बलबीर चौहान, शाखा प्रबंधक डीसीबी सुधीर मंडल, अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, एबीडीओ राजेंद्र जोशी, अनिल चांदना, दीवान राणा, विवेक अग्रवाल, संतराम और पप्पू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुना पुल नहर में मिला बुजुर्ग का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। बाड़वाला जमुना पुल नहर में एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर मोर्चरी भेजा। मृतक नहर किनारे बैठकर नमाज अदा किया करता था। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं।
चौकी प्रभारी डाकपत्थर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव बाड़वाला जमुना पुल नहर में दिखाई दे रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के निर्देशन में चौकी प्रभारी कुंदन राम मय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को नहर से निकाला गया। शव की शिनाख्त करने पर पाया गया कि मृतक का नाम मतलूब (70) पुत्र सफरुद्दीन

निवासी चानचक थाना सहसपुर है, जो उक्त नहर किनारे बैठकर प्रत्येक दिन नमाज अदा किया करता था। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोटों का होना नहीं पाया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतक 20 वर्षों से बाड़वाला में मच्छी बेचने का कार्य किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed