फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nari Niketan and child reform home condition will improve District Magistrate Savin Bansal inspected Dehradun

Dehradun News: सुधरेगी नारी निकेतन, बाल सुधार गृह की हालत, जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया निरीक्षण

Fri, 01 Nov 2024 01:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2024 01:09 PM IST
सार

जिलाधिकारी सविन बंसल ने केदारपुरम अवस्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों संग खुशियां बांटीं।

विज्ञापन
Nari Niketan and child reform home  condition will improve District Magistrate Savin Bansal inspected Dehradun
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी सविन बंसल ने केदारपुरम अवस्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, शिशु सदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने मूकबधिर, सवांसनियों, बच्चों को मिठाई वितरण की। जिलाधिकारी ने रसोईघर, आवास, स्वास्थ्य केंद्र एवं परिसर सहित शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने परिसर में रंगरोगन कराने के निर्देश दिए। साथ ही नारी निकेतन में दो अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए आरईएस के अधिकारियों को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने किशोर सुधार गृह में कक्षा 05 से 12 तक एनसीईआरटी की किताब के साथ भारतीय एवं विश्व एटलस रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से बात की। नारी निकेतन में दो किशोरी व्यावसायिक कोर्स करना चाह रही थीं, लेकिन धन की समस्या आड़े आ रही थी, डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कोर्स के लिए धनराशि की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि जो बच्चा पढ़ना चाहता है, उसकी किसी भी हालत में पढ़ाई नहीं रुकेगी। डीएम ने कहा कि नारी निकेतन में रह रहे मूकबधिरों के लिए जांच के लिए चिकित्सालय ले जाने को अलग से वाहन की व्यवस्था की जाए। इसके लिए बजट की स्वीकृति मौके पर दी गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...यादगार दिवाली: दरवाजे पर हालचाल जानने पहुंचे तो छलक पड़े बुजुर्गों के आंसू ...दिल छू गई उत्तराखंड पुलिस की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नारी निकेतन में सीवर लाइन चोक मिली। जल संस्थान को एक सप्ताह में इसे ठीक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि नारी निकेतन में रह रही प्रत्येक किशोरी, महिला, बालिकाओं का पूर्ण विवरण तथा नारी निकेतन में रहने का कारण, पारिवारिक विवरण प्रस्तुत किया जाए। साथ ही एनआईबीएच एवं राफेल से विशेषज्ञ के माध्यम से मूकबधिरों को प्रशिक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने महिला-किशोरियों के बनाए उत्पादों को देखा। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि इन उत्पादों को क्रय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed