फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Distressed ration dealers will leave the shop due to the pressure of the department

विभाग के अनावश्यक दबाब से परेशान राशन डीलर दुकान छोड़ने के लिए तैयार

Mon, 27 Jun 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Distressed ration dealers will leave the shop due to the pressure of the department
सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार बिना कोई सुविधा दिए विभाग की ओर से डाले जा रहे दबाव से परेशान होकर दुकान छोड़ने का मन बनाने लगे हैं। दुकानदारों पर शत-प्रतिशत बायोमीट्रिक से राशन वितरण का दबाव डाला जा रहा, जबकि न तो उन्हें इंटरनेट का खर्चा दिया जा रहा और न अन्य सुविधा।
विज्ञापन

राशन डीलर डीएसओ से लेकर मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डीलरों पर राशन का वितरण शत-प्रतिशत बायोमीट्रिक से करने का दबावडाला जा रहा, लेकिन डीलर खुद के खर्चे पर नेट चला रहे हैं। डीलरों को तीन-तीन सूचियां बनाने को कहा जा रहा है। बायोमीट्रिक से राशन लेने और न लेने वालों की सूची तो उनके पास है, लेकिन किन लोगों ने राशन नहीं लिया, इस सूची के लिए मशक्कत करनी पड़ रही। इसके अलावा अब दुकानों को सुबह से लेकर शाम तक खोलने के निर्देश विभाग की ओर से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गोदामों से राशन भी कम मिल रहा, जिसका खामियाजा भी राशन डीलर को भुगतना पड़ रहा है। राशन डीलरों को न तो दुकान का किराया मिलता है और न ही उनके साथ जो कर्मचारी रहते हैं, उनका खर्चा। इस बाबत राशन डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक बीडी शर्मा ने कहा कि कई बार डीएसओ से लेकर मंत्री तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। अब कई राशन डीलर इस्तीफा देने को तैयार हैं। एसोसिएशन जल्द ही बैठक कर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed