फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   distress property rapist congress politicians

दुराचारी कांग्रेसी नेता की संपत्ति होगी कुर्क

Tue, 11 Mar 2014 01:31 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 11 Mar 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
distress property rapist congress politicians

नौ साल की बच्ची से दुराचार के आरोपी कांग्रेसी नेता इंतजार हुसैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सख्ती से जुटी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को सीओ लालकुआं जीसी टम्टा के नेतृत्व में स्पेशल टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रामपुर भेजी गई। इसके अलावा, एसीजेएम दीपाली शर्मा की अदालत से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हो गया है।

नोटिस चस्पा कर दिया
कुर्की के लिए पुलिस ने उसके जवाहर नगर स्थित घर पर शाम को नोटिस चस्पा कर दिया है। मंगलवार सुबह उसके रामपुर स्थित घर पर भी नोटिस चस्पा किया जाएगा। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई तुरंत की जाएगी। यह पहला मामला है जब किसी आरोपी के खिलाफ इतनी जल्दी कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अफवाह फैलाने वाले किए चिह्नित
बच्ची की हालत बरेली में अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि रविवार रात से ही कुछ लोग उसकी मौत की अफवाह फैला रहे हैं। इसको देखते हुए एलआईयू को अफवाह फैलाने वालों का पता लगाने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईयू ने करीब 50 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो लोगों को फोन कर इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। एसपी सिटी पंकज भट्ट ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed