फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dissatisfaction over sending electricity bills together

Dehradun News: पूरे साल का बिल एक साथ भेजने पर जताई नाराजगी

Sat, 17 Jan 2026 02:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over sending electricity bills together
कोटड़ा संतोर में पेयजल निगम के ​ ​शिविर में पहुंचे उपभोक्ता। स्रोत : जागरूक पाठक
- एक साथ बिल भरने में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। कोटड़ा संतोर में शुक्रवार को आयोजित पेयजल निगम के शिविर में उपभोक्ताओं ने पूरे साल का बिल एक साथ भेजने पर कड़ी आपत्ति जताई। कई ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अब तक बिल ही प्राप्त नहीं हुए हैं। कुछ ने कहा कि भुगतान के बाद भी उनके बिल बकाया दिखाया जा रहा है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओें से कहा कि जल्द ही सभी बिल के भुगतान की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी जाएगी, उसके बाद समस्या हल हो जाएगी। उपभोक्ताओं ने कहा कि एक मुश्त सालभर का बिल देना उनके लिए आर्थिक रूप से कठिन है। समय पर बिल नहीं मिलने और अचानक बड़ी राशि आने से रोष व्याप्त है। पेयजल निगम की ईई कंचन रावत ने बताया कि जल्द बिल ऑनलाइन कर दिए जाएंगे, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्या नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिले हैं या जिनके बिलों में त्रुटि है, उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed