फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute over stopping young man who was beating his father Ruckus between people of two communities Vikasnagar

Vikasnagar: पिता को पीट रहे युवक को रोकने पर विवाद, दो समुदायों में बवाल, पुलिस ने लाठी भांजकर किया तितर-बितर

Sun, 20 Aug 2023 08:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Aug 2023 08:51 AM IST
सार

एक समुदाय का युवक अपने पिता को पीट रहा था। मौके पर मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि इससे गुस्साया युवक अपने घर से चाकू लेकर आया और हवा में लहराना शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय का आरोप है कि इस दौरान एक युवक को चाकू लग गया।

विज्ञापन
Dispute over stopping young man who was beating his father Ruckus between people of two communities Vikasnagar
दो समुदायों में बवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिता को पीट रहे युवक को रोकने पर विवाद हो गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। बवाल में एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के थानों-चौकियों से पुलिस बल बुलाकर अस्पताल और घटना स्थल पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन

शनिवार देर रात मुख्य बाजार में एक समुदाय का युवक अपने पिता को पीट रहा था। मौके पर मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि इससे गुस्साया युवक अपने घर से चाकू लेकर आया और हवा में लहराना शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय का आरोप है कि इस दौरान एक युवक को चाकू लग गया।

विज्ञापन


चाकू लहराने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग
आरोप है कि इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकान पर खड़े एक अन्य युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसी तरह युवक को बचाया।पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। यहां दूसरे समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग चाकू लहराने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि समीर निवासी मुस्लिम बस्ती घायल हुआ है। मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

लाठीचार्ज से आधा दर्ज युवकों को आई चोटें

पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान करीब आधा दर्जन युवकों को चोटें आईं। यह युवक भी उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों ने पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उन पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश को आपदा से अब तक 1000 करोड़ का नुकसान, दिल्ली में हुए मीडिया संवाद में सीएम ने कहीं ये बातें

पिता-पुत्र हुए फरार

घटना के बाद चाकू लहराने का आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, मामला बिगड़ता देख युवक का पिता भी नजर बचाकर निकल गया। पुलिस उन्हें आसपास ढूंढती रही, लेकिन कोई नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed