{"_id":"d476c927209bf060cd8008daf642f838","slug":"dispute-of-student-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन, एबीवीपी के छात्रों में हुआ खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यन, एबीवीपी के छात्रों में हुआ खूनी संघर्ष
विकासनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में आर्यन और एबीवीपी के छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के दावेदारों के बीच यह संघर्ष नारेबाजी के दौरान हुआ और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।
छात्रों में जमकर लात घूसे और बेल्टें चलीं। जिसमें आठ छात्र घायल हो गए। आर्यन ग्रुप से जुडे़ एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इन दिनों कॉलेज में चुनावी माहौल है। छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।
सभी ने अपने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। उनके समर्थन में छात्र कैंपेनिंग भी करने लगे हैं। सोमवार को दो गुटों से जुडे़ छात्रों के भिड़ने से चुनावी माहौल ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों संगठन कॉलेज परिसर में अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी कर जलूस निकाल रहे थे। किसी बात को लेकर उनमें नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। छात्रों के बीच हुए संघर्ष में आर्यन ग्रुप के जहीर हसन, नरेंद्र तोमर, मातवर शर्मा शिवांग डोभाल और एबीवीपी के विपिन रावत, भूपेंद्र चौहान, दीपक तोमर, मोहित जैन को चोटें आईं। जहीर हसन को गंभीर चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मारपीट के बाद कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बाहरी छात्रों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। मामले में दोनों पक्षों ने डाकपत्थर चौकी में तहरीर दी है। कोतवाल जीएस दसौनी ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, प्राचार्य गौरी सेवक का कहना है कि कॉलेज में किसी भी तरह की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।