{"_id":"38ae4488a7f59f9633a8944f7e156f21","slug":"dispute-in-congress-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसः बाहर बजे मृदंग, लेकिन अंदरखाने जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसः बाहर बजे मृदंग, लेकिन अंदरखाने जंग
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 20 Mar 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए मृदंग बजा रही कांग्रेस के दिग्गज अंदरखाने जंग में जुटे हुए हैं। दिग्गजों ने चहेतों के लिए प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है।
विज्ञापन
विजय बहुगुणा गुट अपनी पर अड़ा
टिहरी संसदीय क्षेत्र में महानगर के तीन विधानसभा क्षेत्र आने से विजय बहुगुणा गुट अपने खास को महानगर अध्यक्षी की गद्दी दिलाने के लिए अड़ा हुआ है।
बहुगुणा गुट टिहरी से साकेत बहुगुणा को टिकट दिलाने के लिए मशक्कत कर रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि साकेत बहुगुणा ने मसूरी, कैंट और राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र टिहरी लोकसभा क्षेत्र में होने का तर्क देकर अपने खास को महानगर अध्यक्ष बनवाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य इस बात पर अडिग हैं कि किसी जमीनी कार्यकर्ता को ही महानगर अध्यक्षी सौंपी जाए जिससे संगठन को मजबूती मिले। इसके साथ ही आर्य अपनी प्रदेश अध्यक्षी की कुर्सी भी बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन
इस वजह से वह खुलकर ‘जेहादी’ मूड में नहीं आ पा रहे। पार्टी के लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थक वर्षों की सेवा के बदले में महानगर अध्यक्षी का ‘उपहार’ मांग रहे हैं।
कांग्रेस के अंदर चल रही ‘जंग’
सूत्रों ने बताया कि महानगर अध्यक्षी के पद के संबंध में उत्तराखंड कांग्रेस के अंदर चल रही ‘जंग’ की शिकायत कुछ नेताओं ने हाईकमान से की है।
नेताओं ने बताया कि महानगर अध्यक्षी के चक्कर में संगठन ठंडे बस्ते में पड़ा है। पार्टी का कोई काम नहीं हो पा रहा है। कार्यकर्ता बिखर गए हैं और दूसरे दलों में खिसक रहे हैं।
पार्टी के उत्तराखंड सह प्रभारी संजय कपूर का कहना है कि एक हफ्ते पहले नेताओं से महानगर अध्यक्ष का मामला फाइनल करने के लिए कहा गया था। पार्टी नेताओं से वह फिर बात करेंगे।