{"_id":"683c9e94bec6646f3a04ead4","slug":"dispute-during-a-party-at-home-nephew-accused-of-attacking-uncle-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1031-705712-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर में पार्टी के दौरान विवाद, चाचा पर हमले का आरोपी भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर में पार्टी के दौरान विवाद, चाचा पर हमले का आरोपी भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
Iनशे में हुए मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा पर हमला कर छत से गिरायाI
Iपटेलनगर में एक घर में पार्टी के दौरान हुए विवाद में भतीजे ने ही अपने चाचा पर जानलेवा हमला करते हुए छत से नीचे गिरा दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 29 मई को जयप्रकाश निवासी थाना हाफिजगंज बरेली हाल निवासी पटेलनगर ने शिकायत की थी कि अमरपाल ने उनके भाई त्रिवेंद्र सिंह के साथ गाली गलौज और हाथापाई करते हुए दूसरी मंजिल से लात मारकर नीचे गिरा दिया। शिकायत पर पुलिस ने 29 मई को मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमरपाल निवासी थाना हाफिजगंज बरेली को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अमरपाल ने बताया कि वह और त्रिवेंद्र चाचा-भतीजे हैं और एक ही जगह रहते हैं।I
I28 मई को दोनों घर में पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान शराब के नशे में किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। नशे की हालत में आरोपी ने अपने चाचा को लात मारकर छत से नीचे गिरा दिया।I