फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute between Food and Civil Supplies Minister Rekha Arya and Departmental Secretary Sachin Kurve over transfers reached the Chief Minister's Office

मंत्री-सचिव विवाद : प्रकरण से प्रदेश सरकार भी हुई असहज, मुख्य सचिव से मिले कुर्वे, अब निगाहें मुख्यमंत्री पर 

Sat, 25 Jun 2022 10:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Jun 2022 10:57 AM IST
सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य और विभागीय सचिव सचिन कुर्वे के बीच तबादलों को लेकर छिड़ा विवाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आ चुका है। मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री को सचिव की पहले ही शिकायत कर दी है। वह चाहती हैं कि मुख्यमंत्री इस प्रकरण हस्तक्षेप करें।

विज्ञापन
dispute between Food and Civil Supplies Minister Rekha Arya and Departmental Secretary Sachin Kurve over transfers reached the Chief Minister's Office
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य और विभागीय सचिव सचिन कुर्वे के बीच तबादलों को लेकर छिड़ा विवाद मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंच चुका है। अब इस विवाद पर सबकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निगाहें लगी हैं। 
विज्ञापन

माना जा रहा है कि सचिव से विभाग हटाकर मुख्यमंत्री इस विवाद का पटाक्षेप कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कुर्वे भी मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से भेंट कर अपना पक्ष रख चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री-सचिव विवाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आ चुका है। मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री को सचिव की पहले ही शिकायत कर दी है। वह चाहती हैं कि मुख्यमंत्री इस प्रकरण हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से दिल्ली प्रवास होने की वजह से अभी इस मामले में शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय और कार्मिक विभाग की इस प्रकरण पर वेट एंड वाच की मुद्रा है। ऐसी स्थिति में अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री के अगले कदम पर लगी है। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से सीधे खटीमा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...CM Dhami:  विकास की नब्ज टटोलने के लिए जिलों में प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री, आज ऊधम सिंह नगर के दौरे पर

वह रुद्रपुर में आपातकाल की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को उनके लौटने का कार्यक्रम है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गुजरात प्रवास पर चली गई हैं। वहां वह खेलों से जुड़े एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री को वह पहले ही अपनी व्यथा बता चुकी हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रकरण पर सचिव से बात करने के बाद कोई निर्णय लेंगे। वह सचिव का विभाग बदल कर इस विवाद का पटाक्षेप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed