फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami will visit districts on every Friday and Saturday from July

CM Dhami: विकास की नब्ज टटोलने के लिए जिलों में प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री, आज ऊधम सिंह नगर के दौरे पर

Sat, 25 Jun 2022 10:26 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Jun 2022 10:26 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले महीने से अलग-अलग जिलों में भ्रमण के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami will visit districts on every Friday and Saturday from July
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को जिलों में प्रवास करेंगे। विकास की नब्ज टटोलने के लिए होने वाले इस भ्रमण के दौरान वह समीक्षा बैठकें भी करेंगे। इस दौरान वह प्रत्येक जिले में कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से संवाद भी करेंगे। भ्रमण के दौरान योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


आज शनिवार को सीएम धामी ऊधम सिंह नगर के दौरे पर हैं। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें ताकीद किया गया है कि वे मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के मद्देनजर सभी जरूरी तैयारी पूरी कर लें। रतूड़ी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जुलाई से जिलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


वह जिलों में संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण के अवसर पर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चर्चा में आईएएस अफसर के कारनामे: गांव में आलीशान मकान, लिखा पंचायत घर, पढ़ें राम विलास के झूठों की खुली पोल

जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुसार, उन्हें लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्यक्रमों के विधानसभावार कुल धनराशि, जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण, लाभार्थीपरक योजनाओं की योजनावार अनुमानित संख्या, विधानसभावार प्रस्तावित मुख्यमंत्री घोषणाओं की सूची एवं लागत का ब्योरा तैयार करने की पूर्व तैयारी करने को कहा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इससे संबंधित विवरण की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed