फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Displeasure expressed over delay in cane weighing

गन्ना तौल में देरी पर जताई नाराजगी

Sun, 23 Feb 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over delay in cane weighing
गन्ना सेंटरों के निरीक्षण के दौरान काश्तकारों से वार्ता करते विधायक मुन्ना सिंह चौहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शनिवार को क्षेत्र में स्थापित गन्ना सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याएं भी सुनीं। काश्तकारों ने कई सेंटरों पर समय पर गन्ना तौल न होने की बात कही। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर डोईवाला स्थित शुगर मिल के अधिकारियों को समय पर गन्ना उठान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लंबे समय से क्षेत्र के गन्ना सेंटरों पर समय पर तुलान न होने की शिकायत मिल रही थी। ग्रामीणों ने मामले को विधायक के समक्ष उठाया। इस पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शनिवार को विकासनगर, हरबर्टपुर, बरोटीवाला स्थित गन्ना सेंटरों का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि मामले में शुगर मिल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी सेंटरों पर गन्ना उठान का काम तेज हो जाएगा। इसके बाद यदि किसानों को समस्या पेश आती है तो व उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, ग्राम प्रधान नरेंद्र तोमर, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा चौहान, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed