विकासनगर। बांध प्रभावितों की 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को यूजेवीएनएल के देहरादून स्थित कार्यालय में प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि परियोजना निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में रहने वाले कई परिवार बेघर हो जाएंगे। जिनका अब तक विस्थापन पूरा नहीं हो सका है। कहा कि व्यासी बांध परियोजना के प्रभावितों का भी टिहरी बांध परियोजना के विस्थापितों की तर्ज पर विस्थापन होना चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। कहा परियोजना में बांध प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिलना चाहिए। कहा कि मांग पूरी न होने पर मंच को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में दौलत सिंह, प्रेम सिंह, कन्हैया सिंह, राजेंद्र सिंह, कपिल कुमार, चंदन सिंह, जनक, पंकज कुमार, मनोज कुमार, सरदार सिंह, बाबूलाल, नारायण सिह, सूरजपाल, जगत सिंह, अमित कुमार, नरेश, बबलू, नरेश कुमार, गजेंद्र सिंह, रामपाल, रवि, विरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, धनीराम, शूरवीरस, कुंपाल सिंह, संतराम आदि शामिल रहे।