फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diseases in monsoon

मानसून में तेजी से गिरफ्त में ले रहीं ये बीमारी, ध्यान दें वरना लगाने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर

Sat, 04 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
diseases in monsoon
rain

बारिश के बाद वायुमंडल में भारी आर्द्रता के कारण इन दिनों बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। भारी नमी के कारण जहां शरीर के जोड़ों में तकलीफ बढ़ी है वहीं भारीपन, सिर दर्द और माइग्रेन जैसी बीमारियां भी लोगों को परेशान कर रही हैं। रही सही कसर वायरल ने पूरी कर दी है।

विज्ञापन


वायरल की चपेट में आकर बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं खासी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। आलम यह है कि कोरोनेशन और दून जैसे सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लगी है। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो बारिश के मौसम में कुछ एहतियात बरतकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


वातावरण में नमी बढ़ने से मांसपेशियों और शरीर दर्द की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। कोरोनेशन अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन सिंह के मुताबिक ,वातावरण में आर्र्दता अधिक होने से शरीर में नमक की मात्रा कम हो जाती है, जिससे शरीर में ‘इलेक्ट्रोलाइट्स’ असंतुलित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल साइंस में इसे ‘ह्यूमिड क्रैंप’ भी कहते हैं

diseases in monsoon
rain

ऐसी स्थिति में मांसपेशियों में खिंचाव होता है और दर्द शुरू हो जाता है। मेडिकल साइंस में इसे ‘ह्यूमिड क्रैंप’ भी कहते हैं। इसके अलावा जो लोग पहले ही गठिया, स्पॉडिलाइटिस या कमर दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं, उनकी मुसीबतें और बढ़ गई है।

डॉ. सिंह का कहना है कि अस्पताल की ओपीडी में बड़ी तादात में मरीज गठिया, कमर दर्द, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। मरीजों को दवा के साथ ही सर्दी और गर्मी से बचाव की सलाह दी जा रही है।

मौसम के इस बदलाव से वायरल का खतरा तेजी से बढ़ा है। कोरोनेशन अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलसी पुनेठा के मुताबिक, अस्पताल के ओपीडी में वायरल से पीड़ित भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी या वायरल बुखार है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर वायरल का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है।

बीमारियों से करें बचाव

diseases in monsoon
Cough And Cold

डायरिया और पीलिया से बचने को पानी उबालकर पीएं 
खुले में बिक रहे खानेपीने की चीजों का इस्तेमाल न करें 
बारिश में भीगने से बचें और आसपास पानी न जमा होने दें
कूलर आदि का पानी निकाल दें, सुबह-शाम पूरी आस्तीन का कपड़ा पहनें
मलेरिया से बचने के लिए नालियों में फिनायल या जला मोबिल आयल डालें
बासी भोजन से परहेज करें, कुछ होने पर तत्काल विशेषज्ञ से संपर्क करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed