फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disease from water in uttarakhand, alert.

उत्तराखंड में बारिश आते ही बढ़ा बीमारी का खतरा, अलर्ट

Tue, 05 Jul 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Jul 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
disease from water in uttarakhand, alert.
हर जगह जल जमाव हो रहा है।

बरसात के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को जल जनित रोगों की रोकथाम और उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सीएमओ को रोजाना इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशालय को देनी होगी।

विज्ञापन


बरसात में दूषित पेयजल और जगह-जगह पानी भरने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जल जनित रोगों के कारण कई लोगों को हर साल जान गंवानी पड़ती है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित होते हैं। अक्सर स्वास्थ्य विभाग पर समय से तैयारियां और उपचार की व्यवस्था नहीं करने के आरोप लगते हैं।
विज्ञापन



इससे सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार पहले ही तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि इस वर्ष जल जनित रोगों की रोकथाम के उपाय पहले ही शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में डिमांड के मुताबिक दवाएं और अन्य जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए गए, ताकि अंतिम समय में दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि सभी सीएमओ को अलर्ट किया गया है। दवा समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा गया है।


आपदा को तैयार रहें अस्पताल
स्वास्थ्य महानिदेशालय ने लगातार हो रही दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सभी अस्पतालों में आपदा सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि आपदा सेल में इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। इसके लिए जरूरी दवाएं, सर्जिकल उपकरण और अन्य जरूरी सामान भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed