फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Discussion on Science of Nature in Wadia Institute

Dehradun News: वाडिया इंस्टीट्यूट में साइंस आफ नेचर पर चर्चा

Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Science of Nature in Wadia Institute
हेस्को, यूकोष्ट व वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जिओलाजी ने प्रकृति का विज्ञान पर चर्चा कर कहा कि विकास के साथ प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। शुक्रवार को वाडिया इंस्टीयूट के सभागार में आयोजित कार्यशाला में आइडीएस के सचिव विश्वजीत सहाय ने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण इस बार मानसून की गतिविधियां चिंताजनक रहीं। इसका उदाहरण हिमाचल है। इस पर फिर शोध की जरूरत है। हेस्को के संस्थापक डाॅ. अनिल जोशी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, समुद्र दो तिहाई है, लेकिन वो भी गर्त में जा रहा है। उसमें भी ब्लैकहोल बढ़ते जा रहे हैं। मानवीय गतिविधियों के कारण समुद्र का तापमान बढ़ता जा रहा है। निदेशक कालाचंद साईं ने कहा कि आपदाओं से हमने बहुत कुछ सीखा है, इस सीख से ही भविष्य में हम परिणाम को सोचकर ऐसी गलतियां नहीं करेंगे। इस मौके पर यूकोस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत, डा. आरके सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed