फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Discussion held for successful organization of Balidani Kesari Chand fair

Dehradun News: बलिदानी केसरी चंद मेले के सफल आयोजन के लिए हुई चर्चा

Sun, 06 Apr 2025 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Discussion held for successful organization of Balidani Kesari Chand fair
चकराता। शहीद केसरी चंद स्मारक समिति के सदस्यों ने रामताल गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर एक बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी तीन मई को आयोजित होने वाले बलिदानी केसरी चंद मेले के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि आजाद हिंद फौज के नायक केसरी चंद के बलिदान दिवस पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि मेले में राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन सतपाल महाराज शामिल होंगे। इसके साथ ही मेले में पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और सीमांत जनपद टिहरी, उत्तरकाशी से हजारों की संख्या में लोग बलिदानी केसरी चंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत विभाग से मदद ली जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, दयाराम जोशी, राजेंद्र जोशी, खुशीराम जोशी, गंभीर चौहान, दिनेश शर्मा, अनुपम तोमर, संजय तोमर, धनीराम, भोपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed