फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Discharged from another jamati corona infected hospital

कोरोना संक्रमित एक और जमाती हुआ स्वस्थ अस्पताल से मिली छुट्टी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Discharged from another jamati corona infected hospital
14 दिन तक रहना होगा क्वारंटीन सेंटर में माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक और कोरोना संक्रमित जमाती को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जमाती को फिलहाल 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। राजीव नगर डोईवाला निवासी मुल्तान अहमद, उम्र 27 वर्ष पुत्र शहाबुद्दीन को पांच अप्रैल को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से डॉक्टरों की देखरेख में मुल्तान अहमद का उपचार चल रहा था। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं कोरोना के स्टेट को ऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि मुल्तान अहमद की दोनों कोरोना सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उसके बाद गाइडलाइन के हिसाब से मुल्तान को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुल्तान को फिलहाल 14 दिन तक क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। इस तरह से अब अस्पताल में कोरोना से संक्रमित नौ जमाती और एक नौ महीने का बच्चा भर्ती है। तीन और कोरोना संक्रमित जमातियों की रिपोर्ट आई निगेटिव दून अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन और जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन दिन बाद फिर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि नोडल अधिकारी डा. अनुराग अग्रवाल की अगुवाई में टीम उपचार कर रही है। सभी को पौष्टिक खाना खिलाया है रहा है और मानसिक तौर पर भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed