{"_id":"0450fd1af1b9f255a41069ba828b7de6","slug":"disaster-managment-whatsapp-group-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अब व्हाट्सएप पर होगा आपदा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अब व्हाट्सएप पर होगा आपदा प्रबंधन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Jul 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा से निबटने और सूचनाओं के आदान प्रदान में तेजी लाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने पूरे उत्तराखंड में ऑफिशियली व्हाट्सएप ग्रुप चालू कर दिया है।
विज्ञापन
इस ग्रुप में शासन से लेकर जिला स्तर तक कई श्रेणियों के अधिकारियों को लिंक किया गया है। विभागीय सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का दावा है कि इस ग्रुप के संचालित होने से सूचनाएं सुगम हो गई और बगैर किसी देरी के उपाय किए जा रहे है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में विभागीय सचिव के अलावा, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पीडब्लूडी, नागरिक उड्डयन, खाद्य आपूर्ति, गृह, वित्त, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण समेत कई महत्वपूर्ण महकमो के प्रमुख सचिव व सचिवों को शामिल किया गया है। इसके अलावा दोनों मंडलायुक्त व समस्त जिलाधिकारी शामिल है।
विज्ञापन
इनसे भी निचले स्तर पर सभी मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारियों को इस ग्रुप में जोड़ा गया है। कहीं कोई घटना होती है तो घटनास्थल से ही फोटो खींचकर इस ग्रुप में सरकुलेट कर दिया जाता है।
सभी इस ग्रुप को अपडेट करते है तो इस बात का पता रहता है कि किसका काम है और किसे करना है। इसके अलावा इसी ग्रुप में नेशनल हाई-वे, सीमा सड़क संगठन, सेना, आईटीबीपी व एसएसबी के अफसरों को भी शामिल किया गया है। इसलिए सभी को सूचनाएं मिल जाती है। इस व्यवस्था से इस बार सूचनाओं के आदान प्रदान में तेजी आई है।