फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disaster in uttarakhand after heavy rain alert one child killed

मौसम ने फिर मचाई तबाही, मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, एक बच्ची की मौत

Sat, 16 Jun 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 16 Jun 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Disaster in uttarakhand after heavy rain alert one child killed
heavy rain in uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम ने फिर से अपने तेवर दिखाए हैं। मूसलाधार बारिश से कई जगह पुश्ते बह गए तो कहीं मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं एक बच्ची की मौत भी हो गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गंगतल-रामपुर के बीच नव निर्मित दो बड़े पुस्ते ध्वस्त हो गए। इन पुस्तों का निर्माण दो माह पूर्व हुआ था। इसके साथ ही यहां पर हाईवे काफी संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन


मौके का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मंगेश घिल्डियाल नाराजगी जताते हुए एनएच के ईई, एई और जेई से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

12 वर्षीय बच्ची की मौत

Disaster in uttarakhand after heavy rain alert one child killed
rain

थराली में आंधी से गिरे चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तहसील के ऊंग गांव की दीक्षा (12) पुत्री कुंवर सिंह  शुक्रवार शाम छह बजे अपनी सहेलियों के साथ पानी लेने गांव के नजदीक धारे पर गई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज आंधी आई, जिससे धारे के आसपास के कई पेड़ टूट गये।

इस दौरान दीक्षा टूटे चीड़ केे पेड़ की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि दीक्षा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण में छठवीं कक्षा की छात्रा थी और इन दिनों ग्रीष्मावकाश के चलते परिवार के साथ गांव आई थी।

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Disaster in uttarakhand after heavy rain alert one child killed

नयार घाटी में करीब छह घंटे तक चली मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सतपुली में डिग्री कालेज के समीप भारी मात्रा में मलबा आने से मोटर मार्ग बंद हो गया। इसे सुबह दस बजे यातायात के लिए खोला जा सका। ओडलसैंण झरने के पास भी बड़ी मात्रा में मलबा आने से सड़क कई घंटे बाधित रही। द्वारीखाल के चैलूसैण गांव में एक गोशाला ढहने से वहां बंधी एक गाय दबकर मर गई।

नयारघाटी से लेकर द्वारीखाल चैलूसैंण तक बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। सतपुली कस्बे में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। यहां सड़कों, रास्तों में एक फीट तक जलभराव होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दुकानों एवं घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया। चैलूसैंण गांव में भारी बारिश से धर्मेंद्र बिष्ट की गोशाला ढह गई, जिसमें एक गाय दबकर मर गई। पशुपालक ने अन्य मवेशियों को जान जोखिम में डालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed