फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster affected people suffer by disease

आपदा से बचे तो बीमारी बन रही मौत

Thu, 12 Dec 2013 10:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Dec 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
disaster affected people suffer by disease

आपदा के झटके से चमोली के कुंजामही कोट के मजदूर राजेंद्र लाल (32) ने किसी तरह अपने को बचा लिया।

विज्ञापन


पढ़ें, मोदी के लिए जमीन से लेकर हवाओं तक रहेगा पहरा

लेकिन अब मौत ब्रेन ट्यूमर ट्युमर न उसके सामने आ गई है। उसके पास इतना पैसा नहीं है कि सर्जरी करा सके। अपने पिता की इकलौती संतान राजेंद्र के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन


बीपीएल कार्ड धारक
उसे बुधवार को दून अस्पताल में भर्ती किया गया। वह बीपीएल कार्ड धारक भी है। राजेंद्रलाल ने बताया कि एक महीने पहले उसे आंखों में दिक्कत महसूस हुई। उसे धुंधला दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सिस्टम की मिलीभगत से हो रहा राजाजी पार्क पर 'कब्जा'


परेशानी बढ़ी तो यहां दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में दिखाने के लिए आया था। उसने सीनियर आई सर्जन डा. बीसी रमोला से आंखों की जांच कराई। लक्षणों के आधार पर डॉ. रमोला ने सीटी स्कैन कराया तो ब्रेन ट्यूमर निकला।

राजेंद्र की हालत देखकर डाक्टरों ने उसे राज्य व्याधि निधि से आर्थिक सहयोग मांगने की सलाह दी। विभागीय लोगों का कहना है कि इसकी प्रक्रिया इतनी जटिल है कि मरीज मर जाएगा लेकिन पैसा नहीं आ पाएगा।

सही सर्जरी एसजीपीजीआई चंडीगढ़ और एम्स में होगी

डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के ट्यूमर की सही सर्जरी एसजीपीजीआई चंडीगढ़ और एम्स में होनी चाहिए। हिमालयन इंस्टीट्यूट में भी सर्जरी संभव हो सकती है। दून अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी तिवारी इस वक्त अवकाश पर हैं।

पढ़ें, नहीं गली अधिकारियों की 'दाल', उतरेगी बत्ती

वैसे बड़ी सर्जरी के लिए यहां डॉक्टर तो हैं लेकिन ओटी और प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है। फिलहाल रोगी को वार्ड नंबर आठ के बेड नंबर दो पर भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed