{"_id":"65d25cd049288abb4201e967","slug":"disabled-students-who-never-give-up-and-have-high-spirits-dehradun-news-c-5-1-drn1030-353011-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दिव्यांग छात्र संगीत से रोशन कर रहे अपना जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दिव्यांग छात्र संगीत से रोशन कर रहे अपना जीवन
विज्ञापन
Iएनआईईपीवीडी के छात्रों ने बनाया बैंड, रिकॉर्ड कर यूट्यूब पर कर रहे अपलोडI
कभी हार न मानने और बुलंद हौसले रखने वाले दिव्यांग छात्र संगीत से अपने जीवन को रोशन कर रहे हैं। यह छात्र न सिर्फ संगीत में अपना कॅरिअर बना रहे हैं बल्कि लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के दिव्यांग छात्र दिव्य बैंड के जरिए अपना हुनर दिखा रहे हैं।
संस्थान के दो बैंड एमएसवीएच मेलोडी और हेलो दून के कलाकार अपनी प्रस्तुति को रिकॉर्ड कर यूट्यूब में अपलोड कर रहे हैं। यह दोनों बैंड हाल ही में आयोजित हुए ऑनलाइन दिव्य बैंड प्रतियोगिता के विजेता भी रहे हैं। आने वाले समय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी छात्र प्रस्तुति देते हुए नजर आएंगे। संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा ने बताया, बैंड के जरिए दिव्यांग छात्र गायन व वादन में अपना हुनर दिखा रहे हैं। हमारा मकसद दिव्यांग छात्रों को हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करने हैं।