फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Disabled got job, orphan children got financial help

Dehradun News: दिव्यांग को मिली नौकरी, अनाथ बच्चों को आर्थिक मदद

Thu, 17 Apr 2025 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Disabled got job, orphan children got financial help
- डीएम सविन बंसल ने जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता
विज्ञापन

देहरादून। डीएम सविन बंसल ने जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग शिक्षित महिला गुरिंदर को नौकरी का नियुक्तिपत्र व असहाय जरूरतमंद अनाथ बहन-भाई को 50 हजार रुपये की मदद, विधवा महिला को तीन हजार का आर्थिक सहायता चेक दिया। नौकरी के लिए भटक रही बीसीए डिग्रीधारी दिव्यांग महिला गरिंदर ने डीएम से अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया था कि वह कई संस्थानों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दे चुकी हैं, लेकिन सब कुछ ठीक होने के बावजूद दिव्यांगता को देखते हुए उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही थी। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि आवेदिका को योग्यता के अनुसार समायोजित किया जाए। अब गुरिंदर को एक संस्था आसरा में डेटा प्रोग्रामर की नौकरी मिल गई है। अनाथ बहन-भाई ने डीएम को बताया कि माता-पिता की मृत्यु हो गई है। उनके पिता ने ऋण लिया था, पिता की मृत्यु के बाद वे शेष किस्त जमा करने में असमर्थ हैं। फाइनेंस रिकवरी वाले आए दिन उनको परेशान कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने उनके ऋण का भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके बाद बेटी को 50 हजार की धनराशि का चेक दिया गया। वहीं बालवाड़ी के विकास के लिए 30 हजार की सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed