{"_id":"69f5a30025055c2abc0ae60f","slug":"direct-rail-service-between-ramnagar-and-dehradun-mp-anil-baluni-says-formal-announcement-coming-soon-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने कहा-जल्द होगी औपचारिक घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने कहा-जल्द होगी औपचारिक घोषणा
Sat, 02 May 2026 12:45 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 02 May 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांसद अनिल बलूनी
- फोटो : एक्स@Anilbaluni
रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होगी। सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखा था। रेल सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तिरुमदारा में सिद्धमूला क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव होगा।
विज्ञापन
एक्स पर जानकारी साझा करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि विगत जनवरी माह में मैंने माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Haridwar: महिला यात्री के गंगा में कुत्ते को नहलाने पर हंगामा, डंडे से युवकों के मछलियां मारने पर आक्रोश
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही, रामनगर के तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी कल से प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और वे इसका लाभ भी लेने लगे हैं।