फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   direct benefit transfer LPG dehradun.

ऑनलाइन भी भर सकते हैं गैस सब्सिडी फॉर्म

Mon, 08 Dec 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Dec 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
direct benefit transfer LPG dehradun.

डीबीटीएल योजना के तहत आप ऑनलाइन भी फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए www.mylpg.in पर लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन


कई एजेंसियां रहीं बंद
उधर डीबीटीएल योजना के तहत फॉर्म जमा करने के लिए गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को गैस एजेंसी खोलने का फैसला धरा रह गया। कई गैस एजेंसियों ने इसका पालन नहीं किया।

निरंजनपुर सब्जी मंडी स्थित सत्यशील और शिमला बाईपास की किशन एजेंसी जैसी कई एजेंसियां बंद रहीं। दूसरी ओर, जीएमएस रोड स्थित अमर दीप और लक्खीबाग स्थित अनुराग जैसी कई गैस एजेंसियां खुली रही। अमर दीप एजेंसी की मालकिन बीना शर्मा खुद मौजूद रही और कर्मचारियों के काम की निगरानी करती रहीं।
विज्ञापन


डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना के तहत एक जनवरी से गैस की सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जानी है। इसी के तहत ग्राहकों को एजेंसियों में फॉर्म जमा करना है। इसकी प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसियों में फॉर्म जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। कई एजेंसियों ने व्यवस्था सही बना रखी है लेकिन कुछ के यहां लचर व्यवस्था की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।

ऑनलाइन भी भरें फॉर्म
गैस उपभोक्ता फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। www.mylpg.in इस वेबसाइट पर जाकर डीबीटीएल के संबंध में न केवल जानकारी हासिल की जा सकती है, बल्कि पंजीकरण भी कराया जा सकता है।

www.petrolem.nic.in इस साइट पर बैंकों की सूची और डीबीटीएल से संबंधित भारी जानकारियां मौजूद हैं।

यदि हो ऐसी व्यवस्था
जीएमएस रोड स्थित भारत पेट्रोलियम की अमर दीप गैस एजेंसी रविवार को खुली रही। दोपहर करीब दो बजे यहां ग्राहकों की अधिक भीड़ नहीं थी। लोग आ रहे थे और फॉर्म लेकर या जमा करके जा रहे थे।

एजेंसी ने परिसर में एक काउंटर खोल रखा था, जहां एक कर्मचारी तैनात था। यह कर्मचारी ग्राहकों को न केवल फॉर्म दे रहा था, बल्कि उसे कैसे भरना इसकी भी जानकारी दे रहा था।

इसी तरह एजेंसी के प्रबंधक नरेश शर्मा न केवल फॉर्म बांट रहे थे बल्कि लोगों को भरने के तरीके भी बता रहे थे। एजेंसी की मालिकिन बीना शर्मा खुद सभी कार्यों की देखरेख कर रही थीं।

उनका दावा था कि उनके ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं है। फॉर्म को फीड करने की भी अलग से व्यवस्था कर रखी है ताकि रूटीन का कार्य प्रभावित न हो। बताया कि एक दिन में 200 से अधिक फॉर्म जमा हो जा रहे हैं।

फॉर्म भरना है आसान

बिना आधार कार्ड वाले : डीबीटीएल योजना के लिए फॉर्म भरना आसान है। जिसके पास आधार कार्ड नहीं उसे फॉर्म नंबर 4 भरना है। फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और साथ में अपनी ब्लू बुक या कैश मेमो की पर्ची की फोटो कापी लगा दें। एक कैंसिल चेक के साथ एजेंसी में फॉर्म जमा कर दें। फज्ञॅर्म में भी बहुत कम कालम भरने हैं, जिसे दस मिनट में भरा जा सकता है। इसकी जानकारी एजेंसी के कर्मचारी ही दे देते हैं।

आधार कार्ड वाले
जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड है उन्हें फॉर्म नंबर एक और दो भरना है। फॉर्म में ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगी गई है कि उसे भरना कठिन हो। ऐसे उपभोक्ताओं को अपना फॉर्म उस बैंक में जमा करना होगा, जहां पर उनका खाता खुला है। फॉर्म के साथ गैस की कापी की फोटो स्टेट या कैश मेमो की फोटो काफी जरूर लगाएं।

लेकिन सर्वर कर रहा परेशान
उपभोक्ता जो फॉर्म जमा कर रहे हैं उसे फीड करने में सर्वर की वजह से दिक्कत आ रही है। सर्वर बहुत धीमा चलता है। इसलिए फॉर्म भी बहुत कम फीड हो पा रहे हैं।

टो फ्री नंबर
18002333555 टोल फ्री नंबर पर भी डीबीटीएल से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है।

उपभोक्ता न हों परेशान, जून तक का है समय

डीबीटीएल योजना भले ही एक जनवरी से लागू की जाएगी और इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन उपभोक्ताओं को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ग्राहकों को सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर मार्च तक मिलता रहेगा।

लेकिन इस बीच आधार कार्ड नंबर एजेंसी में जमा कराना होगा। यदि कोई उपभोक्ता मार्च माह तक भी आधार कार्ड नहीं जमा कर पाएगा तब भी उसे जून माह तक प्रक्रिया पूरी करने का समय मिलेगा। लेकिन इस बीच उसे सिलेंडर बाजार भाव पर लेने पड़ेंगे।

हालांकि, उसकी सब्सिडी होल्ड कर ली जाएगी। जून माह तक आधार नंबर जमा करने वाले ग्राहकों की होल्ड (अप्रैल से जून माह) की गई सब्सिडी की राशि एकाउंट में भेज दी जाएगी। लेकिन जो ग्राहक जून तक भी आधार कार्ड नहीं जमा कर पाएगा, उसे सिलेंडर बाजार भाव से लेना पड़ेगा।


गैस एजेंसियों से रविवार को अलग से काउंटर खोलने के लिए कहा गया था लेकिन कुछ एजेंसियों पर कर्मचारी नहीं आए, इस वजह से वह बंद रही। ग्राहकों की सुविधा के लिए अवकाश वाले दिन भी एजेंसियों को काउंटर खोलने के लिए कहा जा रहा है।
- रोहन दलाल, सेल्स अफसर आईओसी दून क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed