{"_id":"42379717e9da430da625929959b3992a","slug":"dipot-holder-can-go-on-strike-after-5-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 के बाद हड़ताल पर जा सकते हैं डिपो होल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 के बाद हड़ताल पर जा सकते हैं डिपो होल्डर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jan 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो होल्डर एक बार फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। पंजाब डिपो होल्डर्स यूनियन की मीटिंग लुधियाना में हुई। जिसमें इस बात पर सहमति बन गई है।
यूनियन के प्रधान गुरजिंदर सिद्धू ने कहा कि पांच फरवरी से पहले सभी जिला इकाइयों की मीटिंग बुलाकर इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
पांच फरवरी के बाद कभी भी डिपो होल्डर हड़ताल पर जा सकते हैं। कैडर का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग थी कि करीब पंद्रह हजार रुपये मासिक वेतन या कमीशन दिया जाए पर सरकार ने कुछ नहीं किया। तो समझौता करने का कोई फायदा नहीं है।
इसलिए आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। मीटिंग के दौरान यूनियन विरोधी गतिविधियों के लिए महासचिव डॉ. निरवैर सिंह उप्पल को निलंबित कर दिया गया।