फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dinner in doon school postponed.

कश्मीर के लिए छोड़ दिया शाही डिनर

Sun, 19 Oct 2014 02:18 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Oct 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
dinner in doon school postponed.

देश को कई बड़े राजनेता, अफसर दे चुका और अमीर घरानों के बीच खास पहचान रखने वाला द दून स्कूल एक बार फिर आम जनता के दर्द में सहारा बनकर सामने आया है।

विज्ञापन


स्थापना दिवस समारोह में आयोजित होने वाला शाही डिनर इस बार कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के नाम कर दिया गया है। डिनर पर खर्च होने वाली 50 लाख रुपए की रकम कश्मीर के लिए दी जाएगी। स्कूल में शाही डिनर की परंपरा लगातार दूसरे साल भी पूरी नहीं की गई।
विज्ञापन


दून स्कूल के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह के दौरान दो शाही डिनरों के आयोजन किए जाते हैं। स्कूल के ओल्ड ब्वायज खुद राशि जुटाकर इनका आयोजन करते थे। तीन हजार से अधिक अभिभावकों, छात्रों और अतिथियों के खाने के लिए खासतौर पर दिल्ली से शेफ बुलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आयोजनों पर करीब 50 लाख रुपए का खर्चा आता है। वर्ष 2012 में स्कूल के 77वें स्थापना दिवस समारोह तक यह परंपरा निभाई जाती रही है। लेकिन वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा के बाद स्कूल ने शाही डिनर न कराने का निर्णय किया। डिनर की रकम राहत कोष को दी गई।

इस बार भी जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए शाही डिनर टाल दिया गया है। डिनर की रकम आपदा राहत कोष को दी जाएगी।

अपने खर्च पर किया डिनर

स्कूल के शाही डिनर न कराने के फैसले के बाद स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने आए अभिभावक शनिवार रात डिनर करने अपने खर्च पर बाहर गए। इस दौरान वे अपने बच्चों को साथ ले गए।


120 करोड़ से बदलेगी सूरत

दून स्कूल में संस्थान कमेटी के चेयरमैन, पदाधिकारियों और ओल्ड ब्वायज की बैठक में स्कूल के विकास पर चर्चा की गई। हेडमास्टर पीटर मैक्लॉगिन ने बताया कि अगले पांच साल में स्कूल में 120 करोड़ रुपए से विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

70 करोड़ रुपए से स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। 35 करोड़ रुपए से मास्टर हाउसिंग, क्लासरूम और लैब तैयार की जाएगी। 15 करोड़ रुपए नए शिक्षकों की भर्ती और उनके विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और छात्रों की कॅरियर गाइडेंस पर खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed