{"_id":"65487ac5a0fc34cd79016805","slug":"dimple-yadav-visited-badrinath-dham-chamoli-uttarakhand-news-in-hindi-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Mon, 06 Nov 2023 11:39 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:39 AM IST
सार
मैनपुरी से सांसद एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। कुछ दिन पहले वह परिवार संग केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में डिंपल यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव बदरीनाथ धाम पहुंचीं। डिंपल यादव रविवार को यहां पहुंची थीं। सोमवार सुबह उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव कुछ दिन पहले की परिवार संग केदारनाथ धाम के भी दर्शन के लिए पहुंची थी। रविवार को वह बदरीनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बेजुबान को भी नहीं छोड़ा: अपनी पालतू बिल्ली किरायेदार के पास छोड़कर गई थी महिला, लौटी तो हाल देख रह गई सन्न
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया।