फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   different election symbol

‘जूते’,‘चप्पल’ दिखाकर भी वोट मांगेंगे नेताजी

Tue, 31 Jan 2017 05:29 PM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jan 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
different election symbol
shoes - फोटो : getty images

चुनाव चिह्नों के लिहाज से इस बार चुनाव बड़ा दिलचस्प रहेगा। चुनाव आयोग ने तीन दर्जन से ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त छोटे राजनीतिक दलों को जूते, चप्पल और टॉफी सरीखे चिह्न दिए हैं।

विज्ञापन


कई चुनाव चिह्न ऐसे हैं, जिन्हें सुनकर हंसी आ जाए। पिछले चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस तरह के दल कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए। सिर्फ उत्तराखंड क्रांति दल को छोड़ दें तो अब तक  इन चुनाव चिह्नों पर किसी का खाता तक नहीं खुला है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में चुनाव लड़ने वाले दलों की संख्या हर बार बढ़ती जा रही है। वर्ष 2002 के चुनाव में छह राष्ट्रीय दलों के अलावा एक राज्य स्तरीय दल, आठ अन्य राज्यों के राज्य स्तरीय दल और 13 ऐसे दल चुनाव मैदान में थे, जो गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दल के रूप में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद रोचक सिंबल फिर चुनावी समर में

different election symbol

गैरमान्यता प्राप्त पंजीकृत दल में केवल उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने इस चुनाव में चार सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि अन्य सभी का खाता तक नहीं खुला।

वर्ष 2007 में राष्ट्रीय दलों की संख्या छह थी, जबकि 11 राज्य स्तरीय दल और 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दल चुनाव मैदान में उतरे। फिर एक बार यूकेडी को तीन सीटें मिलीं और अन्य की झोली खाली रही।

वर्ष 2012 में गैर मान्यता प्राप्त दलों की संख्या और बढ़कर 27 जा पहुंची। मगर सीट किसी को नहीं मिली। इस बार फिर इस संख्या में इजाफा हुआ और 38 दल चुनाव मैदान में हैं। हाल ही में इन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। बेहद रोचक सिंबल लेकर ये फिर चुनावी समर में हैं।

पार्टियों को मिले कुछ प्रमुख सिंबल

different election symbol
चुनाव - फोटो : demo pic

भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी - जूता
गरीब क्रांति पार्टी - चप्पलें
सैनिक समाज पार्टी - एयर कंडीशनर
अपनी जिंदगी अपना दल - गोभी
भारतीय इंसान पार्टी - नेल कटर
नेशनल अपनी पार्टी - एक्सटेंशन बोर्ड
भारत न्याय दल - टॉफी
भारत (इंटीग्रेटेड) रक्षक पार्टी - गुब्बारा
राष्ट्रीय आदर्श पार्टी - गिफ्ट पैक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed