फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Did the incident take place six years ago in a dispute related to a girl?

Dehradun News: कहीं छह साल पहले युवती से संबंधित विवाद में तो नहीं हुआ कांड

Sun, 20 Apr 2025 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Did the incident take place six years ago in a dispute related to a girl?
मोईन को गोली मारने की घटना में कई रंजिश और विवादों की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोईन करीब छह साल पहले एक युवती के मामले में भी विवादों में रहा था। युवती दूसरे समाज की थी। इसे लेकर गांव में काफी बवाल हुआ था। हालांकि, बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। अब बताया जा रहा है कि ये युवक भी उसी समाज से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसी विवाद ने दोबारा तूल तो नहीं पकड़ लिया। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन




उधर, मोईन के बारे में एक और बात सामने आई है। मोईन कुछ महीने पहले सहारनपुर पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुआ था। उस पर आरोप था कि उसने अपनी फेसबुक आईडी से एक समाज के प्रति अनरगल टिप्पणी की थी। इससे वैमनस्य फैलने का खतरा बन गया था। उस वक्त वह छह दिनों तक जेल में रहा था। मोईन के पड़ोसी ने बताया कि उस वक्त मोईन की फेसबुक आईडी हैक हुई थी। इसी को आधार मानते हुए उसे जमानत भी मिल गई थी। फेसबुक आईडी हैक होने की बात उस वक्त उसने पुलिस को भी बताई थी, बावजूद इसके सहारनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, इस बात का इस गोली कांड से ताल्लुक कितना है यह कहना मुश्किल है। लेकिन, पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed