{"_id":"7015c2e400e3f503bcbe4dfa759f27f9","slug":"did-super-mom-audition-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में मची सुपर मॉम बनने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में मची सुपर मॉम बनने की होड़
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 2 में डांस का हुनर दिखाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिलाएं घर के कामकाज और नौकरी से छुट्टी लेकर दून पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीआईडी सुपर मॉम के ऑडिशन सुबह आठ बजे से पटेलनगर स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में शुरू हो गए हैं। हर कोई तैयार है अपने थिरकते कदमों के बूते टीवी छा जाने के लिए, लेकिन शो तक इनके पहुंचने का रास्ता तय करेंगी सीजन 1 में टॉप थ्री तक पहुंची दून की जोया खान। जोया ऑडिशन में जज की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
गुप्तकाशी से पहुंची दून
गुप्तकाशी में शिक्षिका रजनी स्कूल से छुट्टी लेकर दून आई हैं। रजनी ने बताया कि ऑडिशन के लिए दून में तीन दिन तक एक डांस टीचर से क्लास ली। बताया कि जिस दिन दून में ऑडिशन का पता चला, उसी दिन छुट्टी एप्लाई कर शॉर्ट नोटिस पर दून पहुंच गई थी। कहती हैं, अब उनका लक्ष्य डांस के जरिये टीवी पर गुप्तकाशी और प्रदेश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
सास से मिली मदद
डाकरा निवासी शीतल खत्री गृहिणी हैं। उनकी छोटी बेटी है। शीतल बताती हैं कि टीवी पर डीआईडी सुपर मॉम 2 की शुरुआत होने के प्रोमो देखते ही उन्होंने घर पर ही ऑडिशन के लिए तैयारी शुरू कर दी। इन दिनों घर के कामकाज से वक्त निकालकर हर रोज कम से कम पांच-छह घंटे वह डांस को दे रही हैं। इस दौरान बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी उनकी सास बखूबी निभा रही हैं।