फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   did cm harish rawat made old law again.

...तो सीएम रावत बना रहे हैं पहले से बना हुआ कानून?

Sat, 23 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
did cm harish rawat made old law again.
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूछा है कि मुख्यमंत्री किस बेनामी संपत्ति जब्तीकरण कानून की बात कर रहे हैं? यह कानून तो 2011 में ही बन गया था। क्या मुख्यमंत्री ने इस कानून को संशोधित कर दिया है? इस बारे में उनको बताना चाहिए। सबसे पहले मुख्यमंत्री को अपने सिपहसालारों की संपत्ति घोषित करानी चाहिए, जो बीजापुर से सरकार चला रहे हैं।

विज्ञापन


भट्ट ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री विधानसभा के चुनाव को देखते हुए हड़बड़ाहट में फैसले रहे हैं, जो कानून पहले से है उसको लेकर भी कानून बना रहे हैं।
विज्ञापन


जनता के दरबार में जाएगी भाजपा
मुख्यमंत्री जिस कानून की बात कर रहे हैं उस पर सबसे पहले उनको ही अमल करना चाहिए। अपने ईद-गिर्द की मंडली व खास नौकरशाहों की संपत्ति मुख्यमंत्री घोषित कराएं। उन्होंने कहा है कि विधानसभा में स्पीकर के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव गिराया गया है, वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की गैरमौजूदगी में इस प्रस्ताव पर चर्चा करके खारिज दिया गया है। इस तरह से सरकार ने कानून व संविधान को विधानसभा में तार-तार कर दिया है। सरकार को अपनी इन गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा जनता के पास इन मुद्दों को लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed