फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhumakot bus accident, parents waiting for kids but bad news come

धुमाकोट बस हादसा: रामनगर में बच्चों इंतजार कर रहे थे, लेकिन घर आई मौत की खबर

Sun, 01 Jul 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 01 Jul 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
dhumakot bus accident, parents waiting for kids but bad news come
accident

धुमाकोट में हुए बस हादसे में ऊधमसिंह नगर जिले के भोगपुर के दो मासूमों की भी जान चली गई। मां क्रांति देवी और पिता दिनेश सिंह रविवार को बच्चों के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि 11 वर्षीय बड़े बेटे अर्जुन और नौ साल की बेटी मानसी की मौत की मनहूस खबर आएगी।

विज्ञापन


दोनों बच्चों की मौत की खबर से घर-गांव में कोहराम मच गया। मां क्रांति देवी बेसुध हैं तो किस्मत को कोसते हुए पिता दिनेश सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम भोगपुर निवासी दिनेश सिंह के तीन बच्चे थे। बड़ा बेटा अर्जुन (11), मानसी (9) और गजेंद्र (6)। तीनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां पड़ीं तो अर्जुन और मानसी नानी के घर पौड़ी जिले की तहसील धुमाकोट के जेढ़धारतल्ला गांव चले गए।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टियां खत्म होने पर मानसी और अर्जुन बस से घर लौट रहे थे। रामनगर से दिनेश उन्हें लेकर गांव आने वाले थे। दिनेश बच्चों के इंतजार में रामनगर पहुंच चुके थे। तभी उन्हें खबर मिली कि अर्जुन और मानसी जिस बस में सवार थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही पिता हुए बदहवास, मां बेसुध

dhumakot bus accident, parents waiting for kids but bad news come
धुमाकोट में दुर्घटना का दर्दनाक मंजर

यह खबर मिलते ही दिनेश सिंह बदहवास हो गए। अर्जुन बढ़ियोवाला इंटर कॉलेज में छठी कक्षा तो मानसी गांव के ही प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।

मानसी के साथ ही उसका छोटा भाई गजेंद्र भी कक्षा एक में पढ़ता है।  इधर, दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनकी मां क्रांति देवी भी बेसुध हो गईं। परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। बच्चों के पिता आसपास के लोगों के साथ शव लेने के लिए रवाना हो गए।

इधर, बच्चों की मौत पर विधायक आदेश चौहान, बीईओ अनिल कुमार, उपशिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी आदि ने शोक जताया है। उधर, भोगपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मानसी उनके स्कूल में पढ़ती थी। मानसी की मौत पर सोमवार को स्कूल में शोक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed