फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhirendra Shastri Darbar held in Dehradun CM Dhami called Dhirendra guardian of Sanatan culture Uttarakhand

Dehradun : सीएम धामी ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया सनातन संस्कृति का संरक्षक, दरबार में किया भव्य स्वागत

Sun, 05 Nov 2023 12:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:29 AM IST
सार

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun: मुख्यमंत्री धामी के साथ जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों की थाप और जय श्रीराम के नारों के साथ भक्तों ने उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम स्थल श्रीराम और हनुमान के भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के लिए भक्त शुक्रवार से जुटने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri Darbar held in Dehradun CM Dhami called Dhirendra guardian of Sanatan culture Uttarakhand
सीएम धामी के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून में आयोजित में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें सनातन संस्कृति का संरक्षक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हमारी सनातन संस्कृति के संरक्षक के रूप में भारत की सही पहचान भावी पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री के माध्यम से उन्हें इस दिव्य दरबार में बालाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था को साझा करने का अप्रतिम अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे पावन दरबार में हाजिरी लगाने का सौभाग्य कम लोगों को ही प्राप्त होता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का सीएम आवास आगमन पर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ हुआ स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों की थाप और जय श्रीराम के नारों के साथ भक्तों ने उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम स्थल श्रीराम और हनुमान के भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के लिए भक्त शुक्रवार से जुटने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे दूर-दूर से

उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों से भक्त दून पहुंचे। सुबह से ही महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग दरबार शुरू होने का इंतजार करते रहे। सहारनपुर निवासी सूरज कटारिया ने बताया की वह बाबा के पहली बार दर्शन कर रहे हैं। उनकी आस्था है की उनकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी।

आईएसबीटी निवासी वसंती देवी ने बताया कि वह चार बार बाबा के दर्शन कर चुकी हैं। इस बार भी बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। ऋषिकेश की दीपा नेगी ने कहा कि बाबा के दर्शन की काफी समय से इच्छा थी। नारियल बेचने वाली महिला ने बताया कि वह बाबा की नगरी से 25 किलोमीटर दूर से हैं। वह शुक्रवार की रात को ही देहरादून आ गई थीं।

ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री-पर्चा तो बहाना है, असल में तुम्हे सनातनी बनाना है

पुलिस की रही कड़ी पहरेदारी

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से ही मंथन शुरू कर दिया था। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर दोपहर बाद जीरो जोन बना दिया गया था। आसपास सभी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। बैरिकेडिंग लगाकर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल के साथ ही आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed