फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhasmana, anup nautiyal, godawari and seven others file nomination in dehradun.

धस्माना, अनूप, गोदावरी समेत सात ने पर्चा भर किया चुनावी शंखनाद

Wed, 25 Jan 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
dhasmana, anup nautiyal, godawari and seven others file nomination in dehradun.
सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थापली, अनूप नौट‌ियाल (बाएं से दाएं) - फोटो : AmarUjala

राजधानी की पांच विधानसभाओं सीटों की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन कैंट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना, मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली और निर्दलीय प्रत्याशी अनूप नौटियाल समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। राजपुर और रायपुर सीट के लिए मंगलवार को कोई नामांकन नहीं हुआ।

विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय में मंगलवार को सबसे पहले कैंट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप नौटियाल बिना धूम धड़ाके पहुंचे। उन्होंने शांतिपूर्वक सात लोगों के साथ परिसर में प्रवेश किया और नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद कैंट से कांग्रेस के प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने समर्थकों के साथ आकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली समर्थकों के जुलूस के साथ पहुंचीं। प्रस्तावकों के साथ रिटर्निंग आफिसर के समक्ष पर्चा दाखिल किया। धर्मपुर सीट के लिए बसपा प्रत्याशी सलीम अहमद और सपा प्रत्याशी काजी मोहम्मद इस्माइल ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक पंवार और कैंट विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. आरके पाठक ने भी नामांकन किया। अब तक पांचों सीटों के लिए 22 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।  

धस्माना और थापली समेत कई को नोटिस

dhasmana, anup nautiyal, godawari and seven others file nomination in dehradun.
मोहम्मद इस्माइल (सपा), सलीम अहमद (बसपा) ने भी भरा पर्चा। - फोटो : AmarUjala

नामांकन फार्म में कमियों के चलते कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना और गोदावरी थापली समेत कई प्रत्याशियों को नोटिस दिए गए। कैंट आरओ कुश्म चौहान ने बताया कि तीन नामांकन पत्रों में अनूप नौटियाल का फार्म पूरी तरह से सही था। जबकि सूर्यकांत धस्माना ने स्टैंप साइज की जगह पासपोर्ट साइज की फोटो दी थी।

बाद में निर्धारित मानकों के अनुसार फोटो उपलब्ध कराई। सपा प्रत्याशी आरके पाठक ने फार्म सही तरीके से नहीं भरा था, इस पर उन्हें नोटिस दिया गया। मसूरी विधानसभा के आरओ हरगिरी की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली और बसपा प्रत्याशी अशोक पंवार को नोटिस दिया गया।

हरगिरी ने बताया कि गोदावरी थापली ने शपथ पत्र पूरा नहीं भरा था तो अशोक पंवार की फोटो निर्धारित साइज से बड़ी थी। बताया कि नोटिस के बाद गलती सुधार ली गई है। धर्मपुर के आरओ विनीत कुमार ने बताया कि सपा प्रत्याशी मोहम्मद इस्माइल को शपथ पत्र पूरा नहीं भरने के लिए नोटिस दिया गया। 

दिनेश अग्रवाल ने नहीं बताया अकाउंट नंबर

dhasmana, anup nautiyal, godawari and seven others file nomination in dehradun.
अनिरुद्ध शर्मा - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस के धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल को भी आरओ विनीत कुमार ने नोटिस दिया है। आरओ ने बताया कि अग्रवाल ने अपना बैंक अकाउंट नंबर नहीं दिया और शपथ पत्र भी पूरा नहीं भरा था। इन्हीं कमियों के चलते नोटिस जारी हुआ। धर्मपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता और सर्व विकास पार्टी के ह्रदय भूषण डिमरी को शपथ पत्र पूरा नहीं भरने के लिए नोटिस दिया जा चुका है।

नहीं कर पाए नामांकन  
यूकेडी के प्रत्याशी अनिरुद्ध शर्मा अपने सैकड़ों समर्थकाें के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मसूरी विधानसभा के कक्ष तक आए और फिर चले गए। तीन घंटे बाद वह नामांकन कक्ष पहुंचे तब तक नामांकन का समय पूरा हो चुका था। इसके चलते उनका नामांकन नहीं हो पाया। अनिरुद्ध ने बताया कि वह अपने लोगों का नाम पहचान पत्र में मिलाने और कुछ आवश्यक जानकारी लेने निर्वाचन कार्यालय गए थे, जहां समय लग गया। आरओ हर गिरि ने उन्हें बुधवार को आने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed