फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dharna at MLA's residence from 14th for bus operation

Dehradun News: इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए विधायक आवास पर 14 से धरना

Tue, 03 Mar 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dharna at MLA's residence from 14th for bus operation
देहरादून वाया हरबर्टपुर से विकासनगर तक इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। रूट पर बसों का संचालन न होने पर लोगों ने 14 अप्रैल से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विधायक आवास पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। देहरादून से हरबर्टपुर और विकासनगर तक अभी निजी बसें ही सार्वजनिक यातायात का एकमात्र साधन हैं।
विज्ञापन


बीते वर्ष मार्च माह में दिशा की बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष हरबर्टपुर नीरू देवी और नगर पालिकाध्यक्ष विकासनगर धीरज बॉबी नौटियाल ने देहरादून से वाया हरबर्टपुर, विकासनगर से कालसी तक इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन की मांग की थी। टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह के निर्देश के बाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत रूट पर बसों के संचालन का सफल ट्रायल हुआ था। किराया तय करने के साथ परमिट भी जारी करने की तैयारी हो गई थी लेकिन फिर अचानक रूट को बदल दिया गया। देहरादून से वाया लांघा रोड से रुद्रपुर तक बसें संचालित की जा रही हैं। इससे विकासनगर, हरबर्टपुर और कालसी की बड़ी आबादी को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निजी बसों के स्टॉपेज तय न होने के कारण इसमें सफर का समय तय नहीं होता है। कामकाजी लोग और छात्र छोटे सवारी वाहनों से हरबर्टपुर चौक तक जाते हैं। यहां से रोडवेज बसों में बैठकर कार्यस्थलों और कॉलेज तक पहुंचते हैं, ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


-----------



निजी बसों यूनियनों को लाभ पहुंचाने के लिए विकासनगर तक इलेक्ट्रिक सिटी बस के संचालन में रोड़ा अटकाया गया। कामकाजी लोग, छात्र और जरूरी काम से देहरादून जाने वाले लोगों को सुलभ यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन जरूरी है। जल्द संचालन शुरू नहीं हुआ तो 14 अप्रैल को विधायक के आवास पर आम जनता धरने पर बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अरविंद शर्मा, ह्यूमन राइट एंडी आरटीआई एसोसिएशन

-----------



निजी बसोंं में यात्रा का समय निर्धारित नहीं है। पुरानी बसों में सफर करने से बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब ट्रायल सफल रहा था तो बसों का संचालन भी तय रूट पर ही होना चाहिए। इलेक्ट्रिक सिटी बस बसों का संचालन बहुत जरूरी है।

- विजेंद्र वालिया, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed