फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dharm sanasd controversy: Sakshi Maharaj says If we say something taken on FIR, no action will be taken Bukhari and Owaisi

धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण: साक्षी महाराज ने कहा- हम कुछ कहे तो एफआईआर, बुखारी और ओवैसी पर कार्रवाई नहीं

Wed, 12 Jan 2022 06:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Jan 2022 06:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने धर्म संसद मामले में संतों पर दर्ज मुकदमों पर सवाल उठाए। साक्षी महाराज ने कहा कि भारत का संविधान सभी के लिए बराबर है।

विज्ञापन
dharm sanasd controversy: Sakshi Maharaj says If we say something  taken on FIR, no action will be taken Bukhari and Owaisi
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण के मामले में संतों पर दर्ज मुकदमों की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश का कानून सभी के लिए समान है। लेकिन साक्षी महाराज कुछ कहे तो एफआईआर दर्ज हो जाती है। वहीं इमाम बुखारी और असदुद्दीन ओवैसी विवादित टिप्पणी करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सभी संतों पर दर्ज मुकदमें दर्ज होने चाहिए।

विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित श्री भगवान भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश के उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने धर्म संसद मामले में संतों पर दर्ज मुकदमों पर सवाल उठाए। साक्षी महाराज ने कहा कि भारत का संविधान सभी के लिए बराबर है। अगर कोई गलती करता है तो वो निश्चित तौर पर गलत है, कार्रवाई दौरान भी यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने कहा कि एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी खुलेआम 15 मिनट के पुलिस हटाने पर बहुसंख्यक समाज को देखने की चुनौती देते हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं योगी आदित्यनाथ मठ में चले जाएंगे, नरेंद्र मोदी पहाड़ पर चले जाएंगे तो फिर कौन बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुसंख्यक समाज को यूं चुनौती देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देने पर इन नेेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। लेकिन धर्मसंसद में शामिल हुए संत जो राजनीति नहीं जानते हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed