फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhanteras shopping on diwali

पढ़िए, धनतेरस पर क्या और कब खरीदें?

Mon, 20 Oct 2014 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Oct 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
dhanteras shopping on diwali

धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार सज चुका है। इस दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तनों के खरीदने की परंपरा है इसलिए ज्यादा रौनक इन्हीं दुकानों पर रहती है।

विज्ञापन


कंपनियों ने इस बार बाजार में कई ऐसी चीजें बाजार में उतारी हैं जो आपके किचेन के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती हैं। धनतेरस पर होने वाली पारंपरिक खरीदारी से हटकर लोग फैंसी आइटम्स को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी दून में पलटन बाजार के बर्तन विक्रेता नीरज जैन ने बताया कि अब लोग स्टील से ज्यादा तांबे-कांसे को पसंद करते हैं। इसके अलावा कलरफुल कड़ाही, कुकर पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील स्टोर पर काम करने वाली प्रीति खंडूजा ने बताया कि लोग धनतेरस के लिए माइक्रोवेव सेव कंटेनर को पसंद कर रहे हैं। बर्तन व्यापारी राजीव गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अष्टमी पर शुभ मुहूर्त होने की वजह से ग्राहकों की संख्या अच्छी रही।

खरीदारी का विशेष मुहूर्त

dhanteras shopping on diwali

धन-तेरस 21 अक्तूबर यानी मंगलवार को है। इस दिन प्रात: काल की चौघड़िया सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक है। लाभ की चौघड़िया सुबह 10.37 से 12 बजे दोपहर तक है। अमृत की चौघड़िया मध्याह्न 12.01 से 1.43 मिनट अपराह्न तक, इसके पश्चात 2.47 बजे से 4.10 बजे शाम तक की चौघड़िया में खरीदारी करना शुभ रहेगा। पंडित ज्ञानेंद्र पांडे ने बताया कि यदि कोई इस बीच खरीदारी नहीं कर पाया तो वह शाम 7 बजकर 05 मिनट से रात्रि 8 बजकर 35 मिनट तक भी खरीदारी कर सकते हैं।

क्यों है सोना खरीदने का महत्व
श्रीमद्भागवत में समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्नों का विवरण मिलता है। धन त्रयोदशी के दिन वैद्य धनवंतरि समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। मंथन के दौरान ही लक्ष्मी जी निकली थीं। उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि लक्ष्मी जी की उत्पत्ति की वजह से ही इस दिन सोना खरीदा जाना शुभ माना जाता है। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि सोना महंगा होने से लोग स्टील आदि के बर्तन खरीदने लगे हैं।

खास आइटमों के दाम
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर (चार लीटर) - 5495 रुपए
इडली, ढोकला मेकर----- 475 रुपए
ब्रेड-केयर---------- 849 रुपए
एग पोचर----------175 रुपए
आइसक्रीम-फ्रूट बाउल्स- 200-500 रुपए

ओटीजी यानी थ्री इन वन
ओटीजी की खासियत यह है कि इसमें ओवन, टोस्टर और ग्रिलर तीनों की खूबियां हैं। नौ लीटर वाला 2990 रुपए में जबकि 18 लीटर वाला 5290 रुपए , 23 लीटर वाला 6390 रुपए में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed