फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Sarkar 100 days: Dearness allowance given to employees, strict attitude shown for work too

धामी सरकार के 100 दिन: महंगाई भत्ते की सौगात दी तो काम के लिए भी दिखाया सख्त रुख, मंडलों में कार्यक्रमों का आयोजन

Thu, 30 Jun 2022 03:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Jun 2022 03:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में अधिकारियों को ताकीद किया कि वह सबसे पहले जनता के काम पर ध्यान दें। उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। दूसरी ओर आज प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा सभी 252 मंडलों में जश्न मना रही है। 

विज्ञापन
Dhami Sarkar 100 days: Dearness allowance given to employees, strict attitude shown for work too
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक ओर जहां सरकार ने महंगाई भत्ते की सौगात दी तो दूसरी ओर उनसे काम लेने के लिए सख्ती भी दिखाई। अधिकारियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए कई ऐसे प्रयास किए गए। धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का इंतजार खत्म किया। धीरे-धीरे यह लाभ निगमों, निकायों तक भी मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद कर्मचारियों को समय से दफ्तर आने और त्वरित गति से काम करने को लेकर भी कदम उठाए। कोरोना की वजह से ठप हुई बायोमीट्रिक हाजिरी को प्रदेशभर में पुरजोर तरीके से शुरू किया गया। खुद सीएम धामी ने आरटीओ देहरादून के दफ्तर में जाकर कम अनुपस्थिति पर कड़ा रुख दिखाया और आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने हर बैठक में अधिकारियों को ताकीद किया कि वह सबसे पहले जनता के काम पर ध्यान दें। उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। फाइलों की गति बढ़ाने के लिए ई-आफिस को बढ़ावा दिया।

विज्ञापन

जनता के लिए ऑनलाइन की सुविधाएं

अपणि सरकार जैसे पोर्टल के माध्यम से धामी सरकार ने विभिन्न विभागों की सेवाओं की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी। लोगों को आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए अब दफ्तरों और बाबुओं के चक्कर काटने से निजात मिल गई। साथ ही उन्हें उनके काम पूरा होने के लिए ऑनलाइन पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का मौका भी दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलों में कार्यक्रम 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पार्टी आज गुरुवार को सभी 252 मंडलों में जश्न मना रही है। मंडल स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सरकार द्वारा कराये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनता दी गई। चौहान के बताया कि इस अल्प समय में भी सीएम धामी के नेतृत्व में कई महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी फैसले लिए गए। 

ये भी पढ़ें...Weather: नौ दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचा मानसून, मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed