फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami cabinet New minister Rudraprayag MLA Bharat singh Chaudhary journey from village head to minister

धामी कैबिनेट में नए मंत्री: रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को मिली जगह, ग्राम प्रधान से मंत्री तक ऐसा रहा सफर

Fri, 20 Mar 2026 01:03 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Mar 2026 01:03 PM IST
सार

धामी मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी का राजनीतिक सफर ग्राम प्रधान से शुरू हुआ है। उन्होंने मंत्रिपद की शपथ संस्कृत में ली।

विज्ञापन
Dhami cabinet New minister Rudraprayag MLA Bharat singh Chaudhary journey from village head to minister
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को धामी कैबिनेट में जगह मिली है। मूलरूप से मवाना घोलतीर निवासी रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी का लंबा राजनैतिक सफर रहा है। रुद्रप्रयाग की मवाना ग्राम पंचायत के प्रधान पद से अपनी राजनीति की शुरुआत की।

विज्ञापन




नवरात्र के दूसरे दिन आज शुक्रवार को राज्यपाल ने रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी सहित पांचों नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। प्रधान पद से अपनी राजनीति की शुरुआत करने के बाद भरत सिंह चौधरी ने कई विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद 2017 के चुनाव में पहली बार रुद्रप्रयाग से विधायक बने।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री, सरल स्वभाव पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2022 में दूसरी बार चौधरी पर जनता ने भरोसा जताया। शुक्रवार को पहली बार उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार  कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed