{"_id":"69bd026ac8810059ac071001","slug":"dhami-cabinet-expansion-ram-singh-kaira-sworn-minister-journey-from-studentunion-president-to-cabinet-minister-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामी कैबिनेट विस्तार: राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्रिपद की शपथ, छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ राजनीतिक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी कैबिनेट विस्तार: राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्रिपद की शपथ, छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
Fri, 20 Mar 2026 01:54 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:54 PM IST
सार
भीमताल राम सिंह कैड़ा ने धामी कैबिनेट में मंत्रिपद की शपथ ली। उनका राजनीतिक सफर छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
मंत्री राम सिंह कैड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भीमताल से दो बार के विधायक राम सिह कैड़ा का राजनीतिक सफर कॉलेज कैंपस से कैबिनेट तक का रहा। आज उन्होंने धामी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे कैड़ा शुरू में कांग्रेस से ही जुड़े रहे।
विज्ञापन
इसके बाद क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता। उनकी पत्नी भी ब्लॉक प्रमुख बनी। 2017 में जब कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बन गए। निर्दलीय रहते हुए वे भाजपा के करीब रहे। इसके बाद 2022 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए।
विज्ञापन
धामी मंत्रिमंडल में शुक्रवार को पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने धामी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद की शपथ ली। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थी, जिन पर आज विराम लगा।
विज्ञापन
लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। फिर विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।