उत्तराखंड डीजीपी का अल्टीमेटम, नेता भक्ति नहीं छोड़ी तो कैरियर चौपट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने सत्ताधारी आकाओं के सहारे मनमाफिक पोस्टिंग पाने वाले अफसरों को अल्टीमेटम दिया है कि अब नेता भक्ति नहीं चलेगी, यदि नहीं सुधरे तो कैरियर चौपट हो जाएगा। उन्हें साफ सुथरा और निष्पक्ष काम चाहिए। यदि पक्षपात और भ्रष्टाचार झलका तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई झेलने को तैयार रहे।
पुलिस महकमे में साफ सुथरी छवि के बजाए राजनीतिक पहुंच वाले अधिकारियों को तरजीह दिए जाने से पुलिस महानिदेशक एमए गणपति काफी खफा है। कई मौकों पर गणपति ने सावर्जनिक रूप से इस व्यवस्था पर विरोध भी जता चुके हैं।
कई जिलों की कप्तानी की पोस्टिंग का मुद्दा तो मुख्यमंत्री आवास तक भी पहुंचा था। विभागीय विरोध के बाद कई अधिकारी अपनी कप्तानी को बचाने में कामयाब रहे।
बोले, अधिकारियों की कुंडली है मेरे पास
आचार संहिता लागू होने के बाद डीजीपी ने पुलिस कप्तानों से वीडियो कांफ्रेंस पर हुई सीधी बात में अपने कड़े तेवरों का अहसास करा दिया।
उन्होंने कहा कि वह पुराने विवादों पर नहीं जाना चाहते हैं लेकिन उन अधिकारियों की जन्म कुंडली उनके पास है जो ऐसा अब तक करते आ रहे हैं। पर अब ऐसा नहीं चलेगा।
यदि चुनाव के दौरान किसी तरह का पक्षपात अथवा भ्रष्टाचार सामने आया तो सत्यनिष्ठा रोकने में किसी तरह की देरी नहीं लगेगी। डीजीपी ने किसी अधिकारी को टारगेट तो नहीं किया, लेकिन सब समझ रहे थे कि खरी-खरी बात किसके लिए हैं।