फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP gave the gift to police

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिया 'रुपयों' का तोहफा

Tue, 15 Oct 2013 08:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Oct 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
DGP gave the gift to police

पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने 6761 पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया। सिद्धू ने पूर्व में डीजीपी रहे सुभाष जोशी के आदेश को पलटते हुए ट्रेनिंग के तत्काल बाद नौकरी शुरू करने वाले कांस्टेबलों को पूरा वेतन देने के आदेश दिए है।

विज्ञापन


पिछले एक अरसे से 6761 हजार कांस्टेबल उच्च न्यायालय में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे। कांस्टेबलों को ट्रेनिंग के बाद भी स्टाइपैंड देने के आदेश 26 जुलाई 2008 को दिए थे।
विज्ञापन


42 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ा
महकमें में इसका विरोध भी हुआ था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक सिपाही को 42 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। उच्च न्यायालय में अभी भी इस प्रकरण की 22 रिट याचिकाएं लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1289 कांस्टेबलों ने उच्च न्यायालय से मुकदमा जीतकर अपना हक लिया लेकिन फिर भी यह कहा गया कि जिसके पक्ष में न्यायालय आदेश करेगा उसे ही लाभ मिलेगा। इसके बाद अन्य कांस्टेबल भी पुलिसिंग करने के बजाय उच्च न्यायालय पहुंचने लगे।

बेवजह की मुकदमे बाजी
इन कर्मियों की संख्या 8050 थीं। डीजीपी बीएस सिद्धू ने इस मामले में मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस मामले में बेवजह की मुकदमे बाजी हो रही है। सीएम की हां के बाद डीजीपी ने पीईसी की बैठक बुलाकर पुराने डीजीपी के आदेश को पलटते हुए लाभ देने के आदेश जारी कर दिए।


पौष्टिक भत्ता पर भी आदेश जल्द
दो अक्टूबर 2012 को सीएम विजय बहुगुणा ने सभी पुलिसकर्मियों को डेढ़ सौ रुपए प्रति माह पौष्टिक भत्ता देने की घोषणा की थी। हालांकि प्रस्ताव तो बना लेकिन शासन में मामला लटक गया। अब जाकर इस पर अनुमोदन मिला है। एक दो दिन में इस संबंध में आदेश जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed