Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP Ashok Kumar departed after thanking everyone

Dehradun News: सभी का धन्यवाद देकर विदा हुए डीजीपी अशोक कुमार

Thu, 30 Nov 2023 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
DGP Ashok Kumar departed after thanking everyone
I
विज्ञापन

II- पुलिस लाइन में विदाई परेड में संबोधन के दौरान भावुक हुए निवर्तमान डीजीपी
I
I

I
I- कहा- वर्दी ने सेवा के हजारों मौके दिए, दून से शुरुआत हुई अब यहीं से सेवानिवृत्त हो रहा
I
I
I
निवर्तमान डीजीपी अशोक कुमार बृहस्पतिवार को पुलिस परिवार का धन्यवाद देकर पुलिस सेवा से निवृत्त हो गए। उनके सम्मान में पुलिस लाइन में भव्य विदाई परेड का आयोजन किया गया था। उन्होंने अंतिम बार पुलिस परेड की सलामी लेकर निरीक्षण भी किया। उसके बाद अपना संबोधन दिया, जिस दौरान वह भावुक भी हो गए।
I
I
I
Iयहां उन्होंने बताया, 34 साल पहले देहरादून के बस अड्डे से होते हुए लालबहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में कदम रखा था। अब इसी शहर से पुलिस सेवा से निवृत्त हो रहा हूं। विदाई परेड में उन्होंने कहा कि 34 वर्षों के सेवाकाल में वर्दी ने सेवा के हजारों मौके दिए। इसमें उनका पुलिस परिवार ने हर वक्त साथ दिया। मालूम हो कि आईपीएस अशोक कुमार प्रदेश के 11वें डीजीपी थे। इस पद पर उन्होंने तीन साल तक सेवा दी। उनके सम्मान में पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

I
Iडीजीपी अशोक कुमार ने विदाई संबोधन में कहा कि 34 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा के बाद आज पुलिस सेवा का अंतिम दिन है। यह मेरे लिए काफी भावुक क्षण है। इस सेवाकाल में पुलिस परिवार उनके साथ जान जोखिम में डालकर खड़ा रहा। जिस वक्त वह डीजीपी बने थे तब कोरोनाकाल चल रहा था। दूसरी लहर में पुलिस ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए लाखों लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की। उसके बाद कई चुनौतियां आईं जिनसे इस परिपक्व टीम के साथ ही मिलकर पार पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने रैंणी आपदा, कोरोना महामारी के बीच महाकुंभ का आयोजन, कुमाऊं परिक्षेत्र में अतिवृष्टि आदि का धैर्य और दृढ़ता के साथ डटकर सामना किया और लोगों का विश्वास जीता। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के लिए बनी है। उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया है जिसमें अपराधियों के मन में पुलिस का भय बना और जनता ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिस की अवधारणा के अनुरूप ही उन्होंने पुलिस को आधुनिक बनाने का प्रयास किया ताकि उत्तराखंड की मित्र पुलिस देश की सर्वोत्तम पुलिस बन सके। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी। महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

I
I
I
I---------------------
I
I

I
Iपुलिस महकमे के विश्वकर्मा रहे हैं डीजीपी अशोक कुमार : अभिनव
I
I
I
Iनवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति निश्चित होती है। उसके बाद जिंदगी की नई पारी की शुरुआत होती है। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस महकमे में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने पुलिस के आधारभूत ढांचों को खड़ा करने में अपना सर्वोत्तम दिया। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे भवनों का खुद डिजाइन तैयार किया जिनमें पुलिस के आवास और महत्वपूर्ण दफ्तर शामिल हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस विभाग के विश्वकर्मा के रूप में काम किया है। उनकी कार्यप्रणाली से सभी अफसरों को सीख लेनी चाहिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article