{"_id":"5f7caf7e8ebc3e9baa35b424","slug":"dgca-team-reviews-helipad-in-kedarnath-dham-heli-service-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीसीए की टीम ने केदारनाथ धाम में लिया हेलीपैड का जायजा, जल्द शुरू होगी हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीसीए की टीम ने केदारनाथ धाम में लिया हेलीपैड का जायजा, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
Tue, 06 Oct 2020 11:26 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
एमआई 17 हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन को लेकर डीजीसीए की चार सदस्यीय टीम ने एमआई-26 हेलीपैड का निरीक्षण किया। उम्मीद है कि आगामी नौ अक्तूबर से केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी एसएस पंवार ने बताया कि चार सदस्यीय टीम ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली है। बुधवार को टीम केदारघाटी के हेलीपैड निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान हेलीपैड पर जरूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में कुछ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर घाटी में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने की लैंडिंग
केदारनाथ में मंगलवार को सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग की। इस दौरान हेलीकॉप्टर स्टॉफ दो वर्ष पूर्व केदारनाथ में क्रैश हुए प्राइवेट एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरूरी उपकरण निकालकर अपने साथ ले गया। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी ने बताया क्रश हेलीकॉप्टर के जरूरी उपकरण लेकर सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दिल्ली के लिए रवाना हो गया था।