{"_id":"67b8d1865c402ddbe30acb8a","slug":"dfa-won-football-championship-dehradun-news-c-5-1-drn1031-625212-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीएफए ने जीती फुटबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीएफए ने जीती फुटबाल चैंपियनशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIहल्द्वानी के शिवा स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
I
I
I
Iडीएफए के मुकेश नेगी ने किए सबसे अधिक गोल
I
Iहल्द्वानी के शिवा स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित बलिदानी लेफ्टिनेंट मोहित अधिकारी मेमोरियल वेटर्नस 40 प्लस फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब डीएफए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड ने जीता। हल्द्वानी के मिनी फुटबाल स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में कई टीमों ने हिस्सा लिया था। डीएफए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड टीम के महासचिव डॉ. विरेंद्र सिंह रावत व टीम कोच, मैनेजर विरेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि हमारी टीम ने पहले मैच में नैनीताल एफसी को 1-0 से हराया, दूसरे मैच में हल्द्वानी एफसी को 1-0 से हराया। तीसरे लीग मैच में हल्द्वानी स्टेडियम एफसी से 1-1 बराबरी पर रहे और अंकों के आधार पर टॉप में रहकर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि टीम ने फाइनल में शानदार खेलते हुए हल्द्वानी स्टेडियम एफसी को 7-1 से हरा दिया। सबसे अधिक गोल डीएफए के मुकेश नेगी ने किए। इसके लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर का अवाॅर्ड दिया गया। सबसे सीनियर खिलाड़ी 68 साल के पीसी खंतवाल को सम्मानित किया गया। विजेता टीम को सात हजार नकद, ट्रॉफी और मोमेंटो दिया गया।I