{"_id":"9397067f53b49836ff79c048a641c780","slug":"dewal-single-doctor-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 25 किमी चलने के बाद हो रहा प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 25 किमी चलने के बाद हो रहा प्रसव
अमर उजाला, देवाल
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल ब्लॉक की देखरेख करने वाला अब कोई नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से यहां के लोगों ने नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की मांग की थी, लेकिन मंत्रीजी ने तो यहां के इकलौते डॉक्टर का तबादला ही करवा दिया।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित
बोरागाड़ और जैनबिष्ट पहले से ही फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहे थे। अब देवाल के स्वास्थ्य केंद्र से इकलौते डॉक्टर का तबादला होने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
करीब 28 हजार की आबादी वाले देवाल ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं।
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर के तबादले के बाद स्थिति विकट हो गई है। अब ब्लॉक मुख्यालय के लोगों को भी बुखार की दवा के लिए 13 किमी दूर सीएचसी थराली जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
परेशान हैं गर्भवती महिलाएं
केंद्र में क्षेत्र के बहतरा, हिमनी, झलिया, सौंरीगाड़, तोरती, रामपुर, उपथर से 20 से 25 किमी पैदल चलकर गंभीर बीमार सहित घायल और गर्भवती महिलाएं भी प्रसव के लिए पहुंचती हैं।
अब इनका इलाज कौन करेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं हैं।
बीते माह आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा था। लेकिन मंत्री केंद्र का उच्चीकरण नहीं कर पाए।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...