फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devthala contact road is in bad condition, 50 families upset

जौनसारी व गुर्जर बस्ती को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल

Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

जौनसारी व गुर्जर बस्ती को जोड़ने वाला देवथला संपर्क मार्ग बदहाल है।ग्राम पंचायत रुद्रपुर के तहत इस मार्ग का करीब 250 मीटर हिस्सा दयनीय स्थिति में है। अपर देवथला शिव मंदिर से लोवर देवथला भद्रकाली मंदिर तक दो किलोमीटर हिस्से में लोक निर्माण विभाग देहरादून ने सीमेंट टाइल्स बिछा रखी हैं। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।एक महीने से मार्ग पर मलबा पड़ा है।

विज्ञापन
Devthala contact road is in bad condition, 50 families upset

विस्तार

जौनसारी व गुर्जर बस्ती को जोड़ने वाला देवथला संपर्क मार्ग बदहाल है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रुद्रपुर के तहत इस मार्ग का करीब 250 मीटर हिस्सा दयनीय स्थिति में है। अपर देवथला शिव मंदिर से लोवर देवथला भद्रकाली मंदिर तक दो किलोमीटर हिस्से में लोक निर्माण विभाग देहरादून ने सीमेंट टाइल्स बिछा रखी हैं। इससे आगे जौनसारी व गुर्जर बस्ती के करीब 50 परिवारों को जोड़ने वाला 250 मीटर का हिस्सा बुरी हालत में है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एक महीने से मार्ग पर मलबा पड़ा है। वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मजबूरी में बस्ती तक जाने वाले वाहनों को दो किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण विक्की शर्मा, दिनेश नेगी, नितेश राय, गंभीर चौहान का कहना है कि इस संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग से गुहार लगा चुके हैं। इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर निर्माण सामग्री भी पड़ी है। इसे हटाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मलबा हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जाएगा। -मीनाक्षी कोठियाल, जेई, लोनिवि देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed